Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के प्रधानमंत्री मोदी अचानक पहुँचे लेह सैनिको के बीच

 

 

लद्दाख में सीमा पर चीन से तनाव के बीच भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी यहां अग्रिम पोस्ट पर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। पीएम थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मिल रहे हैं। उन्हें अधिकारियों ने ताजा हालात और तैयारियों की जानकारी दी है। पीएम के साथ सीडीएस बिपिन रावत और थल सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे भी हैं। माना जा रहा है कि पीएम ने सीमा पर पहुंचकर सैनिकों में जोश भरने के साथ चीन को सख्त संदेश दे दिया है।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

pm modi leh

पीएम गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में घायल जवानों से भी मिल सकते हैं। 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान कर्नल संतोष बाबू सहित 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से सीमा पर भारी तनाव है। दोनों ओर से बड़ी संख्या में सैनिक और बड़े-बड़े हथियार तैनात हो चुके हैं।

 

पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी सुबह 7 पहुंचे लेह पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से निमू पहुंचे। यहां वह जवानों और अधिकारियों से से मुलाकात कर रहे हैं। पीएम मोदी गलवान घाटी में घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीने पुल तो तुइन बना सहारा, नदी पार करने में लग रहे 5 घंटे

pm modi leh

इससे पहले खबर थी कि शुक्रवार को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के साथ लेह जाएंगे और 14 कॉर्प्स के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। लेकिन गुरुवार को अचानक खबर आई कि राजनाथ सिंह का दौरा स्थगित कर दिया गया है, कारणों को लेकर अटकलें चल रही थीं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के जाने के फैसले की वजह से राजनाथ सिंह का दौरा टल गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com