1 नम्बर प्रदेश के झापा व सुनसरी में लागू औषध बरामद , 5 गिरप्तार

हिमालिनी प्रतिनिधि ।1 नंबर प्रदेश के सुनसरी व झापा में अलग अलग जगहों से अवैध कारोबार में संलिप्त 5 लोगो को नेपाल पुलिस ने गिरप्तार किया है । सुनसरी पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 18 किलो गांजा के साथ देबानगंज निवासी चुनीलाल सरदार को गिरप्तार किया है । पुलिस के अनुसार आरोपी सरदार सवार टेम्पू का तलासी लिया गया जहाँ गांजा बरामद हुआ । इसके अलावा 1 नंबर प्रदेश प्रहरी कार्यालय और इलाका प्रहरी कार्यालय धरान ने गुप्त सूचना पर सुनसरी धरान वार्ड 7 में किशन श्रेष्ठ के घर छापामारी कर 6 बोतल डाइलेक्स डीसी , 552 पीस स्पास्मो प्रोक्सिमन , 260 पीस नाइट्रोजेपम , 1 पीस मिनी बंदूक सहित 1 लाख 92 हजार रुपिए बरामद किया है । इसी प्रकार सुनसरी का दमक पुलिस ने 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 लोगो को गिरप्तार किया है । इलाका प्रहरी कार्यालय दमक के अनुसार गुप्त सूचना पर घर पर छापामारी की गई जहा ब्राउन शुगर बरामद हुआ । पुलिस घर के तीन लोग को हिरासत में लिया है जिसमे दो महिला शामिल है ।

