Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

वही तो शिक्षक कहलाता है : एस एस डोगरा

 

 

वही तो शिक्षक कहलाता है

हम सब के जीवन में
जो भी हमें कुछ अच्छा सीखा जाता है
जी हां, वही तो शिक्षक कहलाता है।
बचपन में मात – पिता का प्यार
आचार – विचार – व्यवहार – संस्कार
दुनिया की समझ सिखाता है
जी हां, वही तो शिक्षक कहलाता है।
स्कूल – कॉलेज के दिनों में
जो दोस्त बनकर ज्ञान
अपार दे जाता है
जी हां, वही तो शिक्षक कहलाता है।
जिन्दगी के हर मोड़ पर
जो संकट में भी गले लगाता है
जी हां, वही तो शिक्षक कहलाता है।
अन्धकार में भी जो सद् विचार
आशा की किरण जगाता है
जी हां, वही तो शिक्षक कहलाता है।
सफलताओं के मौके पर जो
खुशी से भावविभोर होकर
टप-टप आंसू बहाता है
जी हां, वही तो शिक्षक कहलाता है
जिसका शिष्य गुरु से आगे
बढ़कर नाम कमाता है
उस शिक्षक का जीवन सफल
हो जाता है
जी हां, वही तो शिक्षक कहलाता है।

यह भी पढें   नेपाल प्रहरी ने कंचनपुर से दो भारतीय पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया

@ एस. एस. डोगरा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com