Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृह मंत्रालय का निर्देश  सावन माह में सभी शिवालयों पूजा व जलाभिषेक पर रोक

 


हिमालिनी प्रतिनिधि । बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड एवं गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार कोरोना महामारी को लेकर सावन माह में आगामी 04 अगस्त तक नेपाल सीमा से सटे फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के सभी शिवालयों में सार्वजनिक पूजा एवं जलाभिषेक पर रोक लगा दिया गया है। इस संदर्भ में फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी योगेश सागर ने  फारबिसगंज स्थित अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एक बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी आरक्षी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को क्षेत्र में इसके अनुपालन में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। बैठक में फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता यूनुस अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनन्द, फारबिसगंज के थानाध्यक्ष कौशल कुमार, जोगबनी के आफताब आलम, नरपतगंज के सुनील कुमार, बथनाहा के राजेश रंजन, घूरना के पवन पासवान, बसमतिया के पीके दास, फुलकाहा के हरीश तिवारी सहित जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व नप अध्यक्ष वीणा देवी, समाजसेवी राकेश रौशन एवं विभिन्न शिवालयों के कमिटी से आए लोग मौजूद थे। मौके पर एसडीओ योगेश सागर ने कहा कि यदि किसी ने इस आदेश का उलंघन किया तो उसके विरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीपीओ मनोज कुमार ने मौके पर मौजूद शिवालय के सदस्यों को आदेश के अनुपालन में सहयोग प्रदान करने व किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने को कहा  गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *