Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति विरुद्ध महाअभियोग सम्बन्धी चर्चा झूठा हैः प्रवक्ता श्रेष्ठ

 

काठमांडू, ५ जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि राष्ट्रपति विरुद्ध महाअभियोग सम्बन्धी जो चर्चा है, उसमें कोई भी सत्यता नहीं है । समाजिक सञ्जाल ट्वीटर में लिखते हुए उन्होंने कहा है कि अनावश्यक और झूठा प्रचार के पीछे लगने की जरुरत नहीं है । राष्ट्रपतिको विवादित ना बनाने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।
प्रवक्ता श्रेष्ठ ने लिखा है– ‘हमारे राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति सम्मानित संस्था है । गरिमामय संस्था को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए विवादित ना करें । राष्ट्रपति के विरुद्ध महाअभियोग प्रस्ताव लाने की झुठा प्रचार के पीछे काई भी ना रहे, राष्ट्रपति संस्था का अवमूल्यन ना करे । राष्ट्रपति व्ययम् का भी इसमें ध्यनाकर्षण होता ही है ।’
स्मरणीय है, शनिबार शाम बालुवाटार में आयोजित मन्त्रिपरिषद् बैठक में प्रधानन्त्री केपीशर्मा ओली स्वयम् ने कहा था कि राष्ट्रपति विरुद्ध महाअभियोग लगाने का षडयन्त्र हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *