Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैरेज में आग लगने से ८ गाडी जलकर नष्ट

 

५ जुलाई, काठमांडू ।

काठमांडू के नया बसपार्क से सटे एक गैरेज में रविवार सुबह आग लगने से ८ माइक्रोबस जल गई है ।

प्रहरी ने जानकारी दी कि उक्त आग लगने से ८ माइक्रो बस में क्षति पहुंची है ।

प्रहरी ने बताया कि बा १ ज ९६०९, बा २ ख २०८०, बा १ ज ९४५८, बा २ ज १०९६, बा ३ ख ८५८९, बा ४ ख २४०, बा ४ ख ४०९ और ग १ ख २४४६ नम्बर के माइक्रोबस में क्षति पहुंची है । प्रहरी के अनुसार आग बा १ ज ९६०९ नम्बर की माइक्रो बस शुरु हुई थी ।

यह भी पढें   डॉ. संगीता मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय में, विपद् के बाद संभावित महामारी नियंत्रण की जिम्मेदारी

महानगरीय प्रहरी वृत महराजगन्ज के प्रमुख तथा डीएसपी रोशन खड्का ने बताया कि घटना को देखते हुये लग रहा है कि आग प्राविधिक कारण से लगी होगी । परन्तु घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com