Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्वर्न्टाइन में एक युवक की मृत्यु, पिसीआर रिपोर्ट आना बाकी

 

५ जुलाई, बागलुंग ।

बागलुङ जिला के निसीखोला गाउँपालिका के एक युवक की मृत्यु क्वारिन्टाइन में हुयी है । जिला प्रहरी कार्यालय बागलुंग के सूचना अधिकारी प्रहरी नायब उपरीक्षक राजेन्द्र रेग्मी ने जानकारी दी कि निसीखोला–२ का २९ वर्षीय सुनिल विक का निधन क्वारेन्टिन में ही हो गया है ।

उन्होंने बताया कि विक कुछ दिन पहले भारत से आया था और ढोरपाटन नगरपालिका–४ खुङ्गा स्थित छोरेगाउँ मावि के क्वारेन्टिन में रह रहा था । रविवार सुबह मा बुर्तिवाङ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रमुख डा मिलन मल्ल ने जानकारी दी कि विक की मृत्यु हो गई है ।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

मल्ल ने बताया कि भारत में रह रहे विक किड्नी सम्बन्धी रोग से ग्र्र्रसित था ।

मल्ल ने बताया कि उनका पिसीआर रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है । रिपोर्ट आने के बाद अन्तिम संस्कार किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com