Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे कार्यकर्ता और पुलिस से झड्प, अनेको घायल, फिर बन्द की घोषणा ।

 

कैलास दास, जनकपुर , २१फागुन । मधेशी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच सोमवार जनकपुर मे हुइ झडप मे एक दर्जन कार्यकर्ता और चार पुलिस घायल हो गये है ।
घायल मे लोकतान्त्रिक के जिल्ला अध्यक्ष उमाशंकर अरगडिया, वैजु साह और रुक्मिणी देवी मण्डल को काफी चोट लगी है तथा ये लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये हैं । उनलोगो को उपचार के लिए काठमाडू पठाया गया है । बाँकी घायल लोगों को जनकपुर अञ्चल अस्पताल मे ही इलाज हो रहा है ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन बीच लगातार बातचीत

जिल्ला विकास समिति धनुषा के परिषद् की वैठख हो रहे समय मे लोकतान्त्रिक के कार्यकर्ताओं द्वारा अवरोध करने पर पुलिस और लोकतान्त्रिक कार्यकर्ताओं के बीचमुठभेर हुइ थी  ।
झडप के क्रम मे पत्रकार उपेन्द्र भगत नागवंशी भी घायल हुए है । नागवंशी को जनकपुर अञ्चल अस्पताल मे उपचार हो रहा है ।
पुलिस के तरफ से घटना मे असई विरेन्द्र गिरी सहित ४ पुलिस भी जख्मी हुए है ।  सोमवार हुए बन्द से शैक्षिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित प्रभावित हुआ था । जनकपुर एक प्रकार से पुरा ठप रहा ,लोगों को काफी परशानी ऊठानि पडी । इस घटना को लेकर एकबार फिर कल्ह बन्द का अह्बान किया गया है ।
फोरम लोकतान्त्रिक ने मंगलवार भी धनुषा बन्द की घोषणा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *