जनकपुर मे दर्जनो गाडी मे तोडफोड, २० दलों द्वारा बन्द का विरोध ।
जनकपुर,२२ फागुन, कैलास दास । मधेशी जनअधिकार फोरम लोकतन्त्रिक द्वारा किया गया जनकपुर बन्द के आव्हान मे दुसरे दिन भी पूर्ण रुप से बन्द रहा । बन्द के कारण जनकपुर के जनजीवन प्रभावित हुआ । नेपाल का एक मात्र जनकपुर रेल्वे तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्थान भी पूर्ण रुप से बन्द कराया गया था ।
बन्द के क्रम फोरम लोकतान्त्रिक के कार्यकर्ताओं ने बन्द की अवज्ञा करने वाले एक दर्जन से ज्यादा गाडीओं मे तोडफोड की ।
बन्द कर्ताओं ने भानुचौक स्थित मन्टेसरी बोर्डिङ्ग स्कुल के बस मे तोडफोड की है । उसी प्रकार जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे रहे बा.१ झ ५४८३ नम्वर का पिक-अप भ्यान, रामचौक पर ज.१प. १४६२ नम्वर का जीप, रेल्वे स्टेशन मे बा.१० च ५०४६, शिव चौक पर ना.२ ख. २५४६, कदम चौक पर ज.१ प.५६३ नम्वर के भ्यान, ज.१ प.१४७२ नम्वर का जीप, पिडारी चौक पर २ टा ट्याक्टर और रात्रिकालिन बस को भी तोडफोड कीया है ।
प्रदर्शनकारी ने पुलिस प्रशासन विरुद्ध विभिन्न नाराबाजी करते हुए विरोध जुलुस भी निकाला था । लोकतान्त्रिक धनुषा के वरिष्ठ नेता रामविनोद यादव के नेतृत्व मे निकले जुलुस नगर के विभिन्न भाग की परिक्रमा की थी ।
जनकपुर के कदम चौक से निकला जुलुस नगर के विभिन्न भाग मे परिक्रमा करते हुए जनक चौक पर सम्पन्न हुआ था । कोणसभा मे रामविनोद यादव, जगदीश महासेठ, रामशंकर पासमान, बबिता पूर्वे सहित कइ व्यक्तिओं ने भाषण दीया था । बुधवार को माओवादी सहित पाँच राजनीतिक दलों ने भी बन्द की घोषणा कीया है ।
२० दलों द्वारा बन्द का विरोध
जिल्ला विकास समिति धनुषा के स्थानीय विकास अधिकारी तारानाथ अधिकारी द्वारा मधेशी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक को २ करोड ६० लाख की योजना नही देने के कारण गाली बेइज्जत करने के आरोप लगाते हुए २० दलों ने मंगलवार संयुक्त विज्ञप्ति प्रकाशित कर विरोध जनाई है ।
विरोध जनाने वालों मे तमलोपा नेपाल के संयोजक देवेन्द्र यादव, एकीकृत नेकपा माओवादी धनुषा के अध्यक्ष रामचन्द्र मण्डल, नेपाली काँग्रेस धनुषा के सचिव कोमलकान्त झा, नेकपा एमाले के जिल्ला सचिव राजकिशोर यादव, तमलोपा के सहसंयोजक परमेश्वर साह, नेकपा के संयुक्त अध्यक्ष श्रीलाल महासेठ, राप्रपा के कार्यवाहक अध्यक्ष देवनन्दन गोइत, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र लाल कर्ण, फोरम गणतान्त्रिक के अध्यक्ष प्रमोद यादव, सद्भावना पार्टी के प्रवक्ता रमण पाण्डे है ।

