लगातार बन्द के कारण जनकपुर अस्त-व्यस्त ,विहिवार भी बन्द की घोषणा ।
जनकपुर,२३ फागुन, कैलास दास । मधेशी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक द्वारा आज तीसरे दिन भी जनकपुर बन्द के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है । धनुषा के शैक्षिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा सवारी साधन पूर्ण रुप से बन्द किया गया था ।
लोकतान्त्रिक के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही नारा जुलुस लगाते हुए भ्रष्टाचारी को संरक्षण देने वाले मुर्दावाद, भ्रष्ट प्रशासन मुर्दा सहित के नारा के साथ नगर परिक्रमा किया था । इधर नेकपा माओवादी नेतृत्व मे रहे संघीय जन-गणतान्त्रिक मोर्चा ने भी बुधवार को जनकपुर बन्द किया था ।
नेकपा माओवादी धनुषा क्षेत्र नम्बर ४ के एरिया ईन्चार्ज विजय साह ने गैर राजनीतिक व्यक्ति को प्रधानमन्त्री बनाने का षडयन्त्र होने का आरोप लगाते हुये जनकपुर बन्द की घोषणा कीया था ।
उन्होने अभी सरकार विदेशी दलाल के ईशारा मे चलने का आरोप लगाते हुये कहा कि एकीकृत माओवादी, नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और मधेशी मोर्चा सहित के दलों की अकर्मन्यता के कारण डमाडोल आवस्था सृजना हुइ है ।
बुधवार साम को संघीय लोकतान्त्रिक मोर्चा ने मशाला जुलुस प्रर्दशन किया तथा चुनावी सरकार गठन कर, जनसंख्या के आधार मे निर्वाचन क्षेत्र घोषणा कर, संविधान सभा के मिति घोषणा कर सहित का नारा लगाते हुए वृहस्पतिवार भी बन्द की घोषण कीया है ।

