Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडोनेशिया में नाव डूबने से दो की मौत, सात लोग लापता

 

क्यूपांग, एपी।

पूर्वी इंडोनेशिया (Indonesia) में 28 लोगों समेत मछलियों से भरी एक नौका पानी में डूब गई जिसके कारण कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और सात लोग लापता हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। रेस्क्यू एजेंसी के अधिकारी एमी फ्राइजर (Emi Frizer) ने बताया कि अब तक 19 लोगों को निकाला जा चुका है वहीं दो बच्चों के शव भी बरामद हो गए हैं। सर्च अभियान जारी है। कासिह-25 (Kasih-25) रविवार को डूब गई थी। पूर्व न्यूसा तेनगारा ( East Nusa Tenggara) की राजधानी क्यूपांग (Kupang) के ताबलोंग बीच (Tablolong beach) से निकलने के एक घंटे बाद ही यह घटना हुई। यह नौका रोट आइलैंड ( Rote island) जा रही थी यानि नौका की यह यात्रा कुल 4 घंटे की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com