भारतीय नागरिक को नेपाली नागरिकता देनेवाले प्रशासकीय अधिकृत जेल चलान
काठमांडू, ७ जुलाई । झुठा विवरण के आधार पर भारतीय नागरिक को नेपाली नागरिकता प्रदान करनेवाले एक प्रशासकीय अधिककारी को कारागार चलान किया गया है । झापा जिला अदालत ने सोमबार झापा जिला के तत्कालीन प्रशासकीय अधिकृत सुरेश आचार्य को पुर्पक्ष के लिए कारागार चलान किया है । आचार्य को झापा जिला कारागार में रखा गया है ।
जिला प्रशासन कार्यालय झापा में प्रशासकीय अधिकृत रहते वक्त वि.सं. २०७२ मार्गशीर्ष १० गते आचार्य ने भारतीय नागरिक मुस्तफा आलम को नेपाली नागरिकता प्रदान किया था । आलम का नागरिकता नम्बर ०४–०१–७२–०३९० है । झुठा विवरण के आधार पर नागरिकता देने की बात पुष्ट होने के बाद आचार्य काठमांडू स्थित गोठाटार मे छीप कर रह रहे थे ।
जिला पुलिस कार्यालय झापा से परिचालित पुलिस टोली ने आचार्य को आषाढ २० गते गोठाटार से ही गिरफ्तार कर झापा ले गया था । जिला पुलिस कार्यालय झापा के सूचना अधिकारी राकेश थापा ने कहा है कि अभियुक्त आचार्य के ऊपर आरोप प्रमाणित होने के बाद नेपाली नागरिकता ऐन, २०६३ दफा २१ उपदफा ३ बमोजिम ५ साल कैद वा एक लाख रुपैयां जुरमाना तथा दोनो सजाय हो सकता है ।

