Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन से औपचारिक रुप से अमेरिका हटा

 

वाशिंगटन डीसी, एएनआइ।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने औपचारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से हटा लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य निकाय की लगातार आलोचना करते रहे हैं।

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूएचओ से अमेरिका को वापस ले लिया है। अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव को इस बात की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढें   एन्फा में चार महीने से लगा ताला खुला

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के शीर्ष डेमोक्रेट सेन रॉबर्ट मेनेंडेज ने ट्वीट कर बताया कि प्रशासन ने कांग्रेस को डब्ल्यूएचओ से खुद को औपचारिक तौर पर अलग करने की सूचना दी है।

मई में ट्रंप ने घोषणा की थी कि उनका देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर रहा है। ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सालाना 40.5 करोड़ डॉलर (450 मिलियन डॉलर) की सहायता करता है। इसके बाद भी केवल 4 करोड़ डॉलर (40 मिलियन) की मदद करने वाले चीन का उसपर पूरा नियंत्रण है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम-अयोध्या विशेष ट्रेन सेवा का संचालन अंतिम चरणमें

ट्रम्प ने कहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन उसके अनुरोध करने के बाद भी जरूरी सुधार करने में विफल रहे है, इसलिए हम डब्ल्यूएचओ के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ की तरह सार्वजनिक स्वास्थ्य पर काम करने वाले अन्य संगठनों की मदद करेगा।

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड 17 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5.43 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, कोरोना से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में अब तक लगभग 30 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 1.31 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com