Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में बिना मास्क घूमने वाले ६४ लोग गिरफ्तार

 

९ जुलाई, लहान ।

मास्क नहीं लगाकर घूमने वाले ६४ लोगों को सिरहा प्रहरी ने गिरफ्तार कर कारबाई में लाया गया है ।

जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा का प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक विनोद घिमिरे ने जानकारी दी कि लकडाउन के समय में नियम पालन का आग्रह का का वेवास्ता कर बिना मास्क घूमने वाले ६४ लोगों को गिरफ्तार कर बारबाई की गई है ।

प्रहरी नायब उपरीक्षक घिमिरे ने बताया कि कोभिड–१९ के सङ्क्रमण से बचने के लिये सरकार ने कुछ नियम बनाई है । अत्यावश्यक कार्य के लिये ही आप बाहर जा सकते हैं उसमें भी मास्क तथा समाजिक दूरी अनिवार्य है । इसके लिये सरकार बार बार आग्रह कर रही है परन्तु सर्वसाधारण द्वारा इसका उल्लंघन किया जा रहा है । वेवास्ता करने वाले सर्वसाधारण को पकडकर उसके ऊपर संक्रमण रोग ऐन २०२० अनसुार कारबाई हो रही है ।

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये हुये सभी को कारबाई के लिये जिला प्रशासन कार्यालय सिरहा भेजा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com