Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में स्वयंसेवक चिरंजीत धीवर ने स्वयं पर कोरोना वायरस की वैक्सीन परीक्षण की सहमति दी

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक चिरंजीत धीवर ने स्वयं पर कोरोना वायरस की वैक्सीन के परीक्षण की सहमति दे दी है। भारतीय आयुॢवज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के भुवनेश्वर केंद्र पर इस वैक्सीन का मानव पर परीक्षण किया जाएगा। चिरंजीत को मंगलवार को फोन किया गया कि उन्हें इस रविवार तक सूचना दे दी जाएगी कि किस दिन पहुंचना है। पहले पटना केंद्र पर ट्रायल होना था, परंतु बाद में भुवनेश्वर केंद्र पर परीक्षण करना तय हुआ। उल्लेखनीय है कि आइसीएमआर और भारत बायोटेक मिलकर कोरोना की वैक्सीन बना रहे हैं। 15 अगस्त को इस वैक्सीन की लांचिंग की तैयारी है। इसके लिए आइसीएमआर और भारत बायोटेक मानवीय टेस्ट शुरू करने जा रहे हैं।

यह भी पढें   ये अध्यादेश किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ के लिए नहीं वरन नागरिकों के हित के लिए लाया गया है – असिम शाह

स्कूल में शिक्षक हैं धीवर

चिरंजीत धीवर बंगाल के दुर्गापुर में स्कूल में अध्यापक हैं। साथ ही, आरएसएस की अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्राथमिक इकाई के राज्यस्तरीय कमेटी में सदस्य हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में धीवर ने कहा कि अप्रैल में उन्होंने आवेदन दिया था। उन्हें एक सप्ताह पहले दिल्ली से एक विज्ञानी ने फोन किया था कि आपका चुनाव हुआ है, तैयार रहना है। रविवार को पटना केंद्र से फोन आया कि आपको कभी भी बुलाया जा सकता है। वहीं, मंगलवार को भुवनेश्वर से फोन आया कि भुवनेश्वर में अगले सप्ताह आपको पहुंचना है। किस दिन आना है, इसकी सूचना रविवार तक मेल से दे दी जाएगी। कहा, आइसीएमआर द्वारा दवा का ट्रायल कोरोना संक्रमित और गैर कोरोना संक्रमित दोनों तरह के व्यक्तियों पर किया जाएगा। वे कोरोना निगेटिव हैं।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा संसदीय दल के नेता की सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी

संघ की शाखा से मिली प्रेरणा

चिरंजीत ने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा संघ की शाखा से ही मिली है। कहा कि परीक्षण इंसान पर होना है। आखिर किसी न किसी को आगे आकर जोखिम उठाना ही पड़ेगा, फिर मैं क्यों नहीं। यह मानव जाति और देश की सेवा की एक कोशिश है। मैं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार हूं। चिरंजीत के पिता तपन धीवर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि कोरोना का टीका (वैक्सीन) मिल जाएगा और जो काम मेरा बेटा कर रहा है, उसके लिए सब उसकी तारीफ करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed