Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही में सशस्त्र प्रहरी बल ने किया लाखो का अवैध कपड़ा बरामद 

 
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही । रुपन्देही जिला रोहिणी गावपालिका वड़ा 7 स्तिथ टिकर गांव से भारत सिमा से नेपाल में अवैध रूप से ला रहे कपडा की खेप को सशस्त्र प्रहरी बल ने अपने कब्जे में  लिया । विओपी पजरकट्टी रुपन्देही सशस्त्र प्रहरी निरीक्षक शुशिरबाबु पन्त के कमाण्ड में जगह जगह लगाये गये  टोली बल  ने  रोहिणी गावपालिका वड़ा नंबर 7 टिकर गाव से लगभग 1लाख 57 हजार बराबर का अवैध कपडा बरामद किया है । विओपी पजरकट्टी रुपन्देही सशस्त्र प्रहरी निरीक्षक शुशिरबाबु पन्त ने बताया है की बरामद किये गए अवैध  सुट सेट, साडी, गम्छा लगायत विभिन्न  कपडा को भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलाहिया में सौप दिया गया हैं  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *