नेपालगन्ज मे दैलेखी समाज द्धारा २१ जेष्ठ नागरिकों को सम्मान ।
नेपालगन्ज , २३ फागुन ,पवन जायसवाल । दैलेखी समाज बाँके ने दैलेख जिला के बिभिन्न स्थानों में जन्म लेकर नेपालगन्ज में रहते आ रहे जेष्ठ नागरिकों को शनिबार को सम्मान किया हैं ।
खास कारकाँदौं – ५ में रहा राधा कृष्ण मन्दिर के परिसर में पुनराबेदन अदालत नेपालगन्ज के न्यायाधीश माननीय शिवराज अधिकारी के प्रमुख अतिथ्यि में सम्पन्न कार्यक्रम में दैलेखी समाज के सदस्य भीम बहादुर शाही ने स्वागत मन्तब्य ब्यक्त किया था ।
दैलेखी समाज ने २१ लोगों जेष्ठ नागरिकों को सम्मान किया गया था । सम्मानित होने वालों में नवराज शर्मा, मित्रानन्द भट्टराई, दान बहादुर कार्की, तिर्थ कुमारी शाही, खङ्ग बहादुर चन्द,जय प्रसाद शर्मा, राधिका अधिकारी, नारायण प्रसाद अधिकारी, दयाराम थापा, भूवन बहादुर चन्द, अमर बहादुर कार्की, डम्बर बहादुर हमाल, कृष्ण बहादुर खडका,अमर बहादुर मल्ल, धन बहादुर चन्द, भुवन शाही, मान बहादुर वली क्षेत्री, गोपाल शाही, भुमिसरा देबी थापा मगर, कल बहादुर चन्द और टीका शाही को सम्मान किया गया था ।
इसी तरह समाज ने पुनराबेदन अदालत नेपालगन्ज के माननीय न्यायाधीश शिवराज अधिकारी, गगन बहादुर शाही, टीकाराम अधिकारी, भीम बहादुर शाही और समाज के अध्यक्ष गगन बहादुर खडका को कदर पत्रों से सम्मान किया गया था ।
प्रमुख अतिथि अधिकारी ने अपने बिचारों में कहा बृद्ध बृद्धाओं को सम्मान करना एकदम जरुरी है क्यो कि उन लोगों के मार्गदर्शन और सर सल्लाह से चल्ने पर ही हमलोग अगे बढ सकते हैं । और अपने माँ बाप को कभी नही भूलना चाहिऐ । इस लिये बृद्ध बृद्धाओं को सम्म्मान करना जरुरी हैं । कार्यक्रम में सम्मानित होने वालो मे से मित्रानन्द भट्टराई, अमर लाल कार्की, राष्टीय जनमुक्ती पार्टी के केन्दी्रय सदस्य टीकाराम शर्मा, समाज के सल्लाहकार द्धय ढाकाराम खत्री, श्याम प्रसाद गौतम, समाज के पूर्व अध्यक्ष धन बहादुर चन्द, लगायत लोगों ने अपना–अपना बिचार ब्यक्त किया था । जेष्ठ नागरिक कार्यक्रम का सञ्चालन समाज के सह–सचिव खेमराज माझी ने किया था ।
समाज के अध्यक्ष गगन बहादुर खडका के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में दिल बहादुर खत्री को समाज का आजीवन सदस्यता प्रमाण–पत्र प्रदान किया गया था उसी कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय बाँके के निर्वाचन अधिकारी लोक बहादुर राना की भी उपस्थिति थी।

