हिमालिनी नारी दिवस विशेषांक का लोकार्पण ।
काठमाणडू , २६फागुन, नवीन मिश्रा । अन्तररास्ट्रीय महिला विवस के अवसर पर फगुन २५ गते २०६९ के दिन नेपाल-भारत महिला मेत्री समाज के व्दारा काठमाण्डू के एभरेस्ट होटल मे आयोजित कार्यक्म मे प्रमुख अतिथियों जैसे कि नेपाल के प्रधानमन्त्री डा बाबुराम भट्टराई, भारत के केन्द्रीय कोयला मन्त्री श्री प्रकाश जयसवाल,भारतीय राजदूत महामहिम श्री जयन्त प्रसाद , स्वास्थ तथा जन संक्या मन्त्री राजेन्द्र महतो,पुर्व प्रधानमन्त्री सुर्यबहादुर थापा आदि के व्दारा हिमालिनी मार्च २०१३ के अन्तरराष्ट्रीय नारी दिवस विशेषांक का लोकार्पण किया गया ।
नेपाल भारत महिला मैत्री समाज का विधिवत उदघाटन
इस अवसर पर अपना मनतव्य व्यक्त करते हुये नेपाल के प्रधानमन्त्री डा भट्टराई का कहना था कि महिला उपर हो रहे सभी प्कार के उत्पीडन तता शोषण का अन्त होना जरुरी है । इसी तरह केन्द्रीय भारतीय मन्त्रीश्री जयसवाल का मानना था कि भारत और नेपाल दोनों ही देशों की महिलाओं की समस्याऐँ एक प्रकार है जिसका समाधान जरुरी है । भारतीय रजदूत श्री जयन्त प्रसाद ने इस कार्यक्रम के
आयोजकों को धन्यवाद देते हुये महिला उत्थान पर बल दिया । इसके अतिरिक्त दर्जनों भारत ताथा नेपाल के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम मे अपने विचार व्यक्त करते हुये नेपाल भारत सम्बन्ध एतहासिक होने का दावा किया । महिला वक्ताओं ने महिला हिंसा रोकने पर वल दिया था । ध्वनी शर्मा ने गर्भ मे पल रही बच्ची को जन्म लेकर ऊडान भरने देने की बिचार रखते हुये भ्रुण हत्या पुर्णत: रोकने के लिये लोगों से अपिल की । विचार व्यक्त करने वालों मे स्वास्थ मन्त्री श्री राजेन्द्र महतो, तमलोपा के अध्यक्ष श्री महंत ठाकुर तथा भारत के भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्री विजय जौली,ध्वनी शर्मा आदि प्रमुख थे । भाजपा अद्यक्ष श्री राजनाथ सिंह और जदयू अध्यक्ष श्री शरद यादव व्दारा भेजे गये संदेस कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमति चन्दा चौधरी को समर्पित किया गया । अन्त मे अध्यक्षा श्रीमति चन्दा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की । इससे पहले प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई ने नेपाल भारत महिला मैत्री समाज का विधिवत उदघाटन किया था ।






