जाजरकोट में भूस्खलन से दो घर नदी में बहने से १२ लोग लापता
१० जुलाई, जाजरकोट । बारेकोट गाउँपालिका– ४ सार्कीगांव में कल रात भूस्खलन होने से १२ लोग लापता हो गये हैं । अविरल बर्षा होने से सार्कीगांव में दो घर नदी में गिरकर बह जाने से १२ लोग लापता हैं ।
बारेकोट का ४ का सचिव डम्बर पुन ने जानकारी दी कि दो घर परिवार का ५२ वर्षीय घरमूली गोपाल सार्की, उनकी पत्नी ५० वर्षीया पुष्पा, १३ वर्षीया बेटी लक्ष्मी और ११ वर्षीय बेटा अर्जुन अभी तक लापता है ।
उसीप्रकार घर का बरिष्ठ कालु सार्की, १४ वर्षीया बेटी तिर्खा, ११ वर्षीया कमला और ६ वर्षीय बेटा सुवास भी नही. मिल रहा है । उसी प्रकार उनके घर पर आये हुये मेहमान कुशे गांवपालिका– ९ चौतारा का २० वर्षीय डिल्ली सार्की, १४ वर्षीया गौरी सार्की, १६ वर्षीया कविता सार्की और १८ वर्षीय वीरेन्द्र सार्की भी लापता है ।
जाजरकोट का प्रहरी नायब उपरीक्षक किशोर श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर तीन जगह से पुलिस पहुंच गई है ।

