Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावन महीने में सोमवार दिन का महत्व : मनीषा मारु

 

मनीषा मारु, बिराटनगर । सावन महीने में सोमवार दिन का काफी महत्व है। अधिकतर लोग इसी दिन उपवास रखकर शिव मंदिर जाकर शिवजी की आराधना करते हैं। सावन महीने का पहला सोमवार 06 जुलाई 2020 को था और अब सावन महीने का दूसरा सोमवार 13 जुलाई को है। आओ जानते हैं इस सोमवार क्या करना चाहिए।

भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं सभी को

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ से 430 मेगावाट बिजली राष्ट्रीय प्रसारण प्रणाली से बाहर

खासियत :   दूसरा सोमवार पंचक और रेवती नक्षत्र में अष्टमी तिथि को रहेगा। सोमवार के देवता चंद्र, रेवती नक्षत्र के देवता पूषा और अष्टमी तिथि के देवता भगवान रुद्र हैं। रुद्र भी भगवान शिव का ही एक रूप है। अत: इस तिथि में वृषभ से सुशोभित भगवान सदाशिव का पूजन करने से सारे कष्‍ट और रोग दूर होते हैं। पिछले सोमवार की तिथि के देवता अग्नि और नक्षत्र उत्तराषाड़ के देव विश्वेदेव थे। रेवती नक्षत्र के देवता पूषन देव का पूजन करने से वे सभी तरह की शत्रु, घटना, दुर्घटना और बीमारियों से लोगों को बचाते हैं। वह देने वाले देवता भी हैं जो हमारे जीवन में धन, स्वास्थ और समृद्धि देते हैं।
कब-कब पड़ रहे हैं सावन के सोमवार
– सावन का पहला सोमवार 06 जुलाई 2020 जो बीत चुका है।

यह भी पढें   मनांग में मर्स्यांग्दी नदी को ब्लास्ट कर खोलने का प्रयास अब तक असफल

– सावन का दूसरा सोमवार 13 जुलाई 2020
– सावन का तीसरा सोमवार 20 जुलाई 2020
– सावन का चौथा सोमवार 27 जुलाई 2020
– सावन का पांचवा सोमवार 03 अगस्त 2020

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृता।

श्रावण मास में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है। फाल्गुन और श्रावण मास की शिवरात्रि को विशेष फलदायी माना गया है। इस बार श्रावण मास की शिवरात्रि 18 जुलाई 2020, शनिवार को मनाई जाएगी।

यह भी पढें   जनकवि दुर्गालाल श्रेष्ठ की स्मृति में ‘अक्षर यात्रा दशक आठ’ समारोह का आयोजन

जब मनुष्य पर हर ओर से संकट आ जाता है और जीवन में अधंकार छा जाता है तो शिवभक्ति रूपी नैया से सभी बाधाएं और कष्ट मिटते हैं।

मनीषा मारू
विराटनगर (नेपाल)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com