प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति पर मानव अधिकार तथा शान्ति समाज ने जताया विरोध
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने सोमबार रामायणकालीन अयोध्या और राम के बारे में दिए गए अभिव्यक्ति को अति विवादास्पद एवं आपत्तिजनक होने की बात मानव अधिकार तथा शान्ति समाज ने कही है ।
मंगलबार विज्ञप्ति जारी कर समाज ने नेपाल में सरकार, राजनीतिक समाज, नागरिक समाज ने जो कभी नहीं उठाया और जाना ऐसे विषय को प्रधानमन्त्री पद में आसीन व्यक्ति सिर्फ अनुमान पर कैसे कह सकता है ।
शान्ति समाज ने कहा है कि प्रधानमन्त्री की धारणा से भारत की करोडौं जनता के आस्था और विश्वास में चोट पहुँच सकती है और इसके कारण नेपाली के लज्जित होने की अवस्था पैदा पैदा होती है ।
‘प्रधानमन्त्री ओली के अप्रमाणिक, असान्दर्भिक और अप्रासंगिक इस अभिव्यक्ति से पडोस के नागरिक को भडकाने , शान्ति और सद्भाव बिगाडने एवं द्वन्द को बढावा देने के नियत से प्रेरित दिखाई देता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है’ विज्ञप्ति में कहा गया है । शान्ति समाज ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली संयम खो चुके हैं जैसा लग रहा है । केपी शर्मा ओली की प्रधानमन्त्री पद में निरन्तरता कितना उचित है ?यह प्रश्न उठाया गया है ।

