Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु

 

१७ जुलाई, सप्तरी । सप्तरी में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है । सप्तरी के राजविराज नगरपालिका वडा नम्बर १ का ७३ वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमण होने के कारण धरान स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में उपचारत थे, उनकी मृत्यु हो गई है ।
जानकारी मिली है कि गत असार ३१ गते सप्तरी के राजविराज से ७३ वर्षीय वृद्ध को धरान स्थित प्रतिष्ठान में उपचार के लिये भर्ती की गई थी । गुरुवार रात को लगभग १० बजे उनका निधन हो गया । प्रतिष्ठान का प्रवक्ता डा. निदेश सापकोटा ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति का गुरुवार शाम को कोरोना परीक्षण पश्चात पोजेटिव रिपोर्ट आया था और रात में उसकी मृत्यु भी हो गई ।
प्रवक्ता डा.सापकोटा ने बताया कि मृतक को उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग भी था । अस्पताल ने जानकारी दी कि मृतक का परिवार ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया था इसलिये ट्रायसिंग कार्य भी शुरु हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *