Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली व्याडमिन्टन के युवा स्टार प्रिन्स दाहाल एसिया के ही उत्कृष्ट खिलाड़ी

 

काठमांडू, १८ जुलाई । व्याडमिन्टन एसिया ने कहा है कि नेपाली व्याटमिन्टन खिलाड़ी प्रिन्स दाहाल एसिया के ही उत्कुष्ट जुनियर खिलाड़ी हैं । व्याडमिन्टन एसिया की ओर से एक लेख प्रकाशित करते हुए प्रिन्स के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की गई है, जहां कहा है कि वर्तमान अवस्था में प्रिन्स ही एसियाली क्षेत्र के उत्कृष्ट युवा खिलाड़ी है ।
स्मरणीय है, विश्व व्याडमिन्टन जुनियर बरियता में प्रिन्स ७वें स्थान में हैं, जो नेपाल के युवा व्याडमिन्टन खिलाडी के लिए आज तक के ही सबसे बड़ी उपलब्धी है । व्याडमिन्टन एसिया की ओर से हर हफ्ता एसिया क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ी के संबंध में लेख सार्वजनिक होता है, उसी क्रम में इस हफ्ता प्रिन्स के संबंध में लेख प्रकाशित है ।
विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागी प्रिन्स ने आज तक दो अन्तर्राष्ट्रीय उपाधी प्राप्त किया है । लेकिन नेपाल और विदेश में उन्होंने दर्जनों उपाधी प्राप्त किया है । उन का जन्म दार्चुला जिला सदरमुकाम खलंगा में हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *