संविधान और गणतन्त्र कांग्रेस के नेतृत्व में, कार्यान्वयन कम्युनिष्ट के हाथ में, ऐसी परिस्थिति अंत होना चाहिएः पौडेल
काठमांडू, १८ जुलाई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि देश में गणतन्त्र लाने के लिए, संविधान निर्माण करने के लिए नेपाली कांग्रेस ने नेतृत्व किया, लेकिन उसका कार्यान्वयन आज कम्युनिष्ट पार्टी के हाथ में है । नेता पौडेल ने कहा कि अब ऐसी परिस्थिति अंत होना चाहिए ।
शनिबार काठमांडू में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘नेपाली कांग्रेस चुनाव में पराजित होना दुर्भाग्य है । क्योंकि संविधान लाने के लिए, गणतन्त्र लाने के लिए यही पार्टी ने नेतृत्व किया । उसका कार्यान्वयन कम्युनिष्ट के हाथ में है । ऐसी बिडम्बनापूर्ण अवस्था से देश को मुक्त करना चाहिए ।’ नेता पौडेल ने कहा है कि पार्टी की १४वें महाधिवेशन होने जा रहा है, उक्त महाधिवेशन में कांग्रेसीजन को किसी भी गुट–उपगुट में विभाजन ना होकर सही नेतृत्व चयन करना चाहिए और कांग्रेस को सशक्त पार्टी बनाना चाहिए ।
नेता पौडेल ने कहा है कि कांग्रेस के संबंध में जनता में गलत संदेश प्रभावित हो रहा है । उन्होंने कहा– ‘कांग्रेस मिसअन्डरस्ट्यान्डिङ का शिकार हो गई है, कांग्रेस के प्रति जनता में गलत सन्देश प्रभावित हुआ है । कांग्रेस के भीतर बहुत सारे ऐसे नेता हैं, सदाचारी और स्वथ्य चरित्र के हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रति जनता में गलत इमेज है । अब इसको सुधार करना चाहिए ।’

