एक युवक का अपहरण कर हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
लहान नगरपालिका–१ निवासी २७ वर्षीय रोशन राम का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में सिरहा के मिर्चैया नगरपालिका–२ निवासी मुकेश कटवाल और जयकुमार यादव को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही राम लागुऔषधि के मुकदमा में अदालत को धरौटी देकर रिहा हुआ था । उसका शव गत बुधवार सिरहा के मिर्चैया नगरपालिका स्थित बतहा खोला के पास से बरामद हुआ था । शव का पहचान गत शुक्रवार को हो पाया ।
मृतक का पिता सिफैत राम ने बताया कि मेरा मेरा बेटा जेल मे रह रहे समय में मिचैया नगरपालिका २ निवासी जयकुमार यादव से कारागार में ही १००० रुपैया लिया था, वही चुक्त नहीं करने पर मेरे बेटे की हत्या हुई है । प्रहरी ने इसमें सम्बन्धित दो लोग मुकेश कटवाल और जयकुमार यादव को हिरासत में लेकर अनुसन्धान जारी रखा है ।

