Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अविरल वर्षा के कारण सरकारी कार्यलय डूबान में

 
फाईल तस्वीर

२० जुलाई, सर्लाही । रविवार से अविरल वर्षा के कारण जिला सदरमुकाम मलङ्गवा का विभिन्न सरकारी भवन तथा दर्जनों निजी घर डूब गया है । भीषण बारिस के कारण सर्लाही सदरमुकाम मलंगवा के साथ साथ विभिन्न स्थान जलमग्न हो गया है ।
स्थानीय व्यापारी ने जानकारी दी कि सदरमुकाम मलङ्गवा का बाल मन्दिर, नगरपालिका चौक, बसपार्क के साथ साथ अन्य क्षेत्र जलमग्न हो गया है । निरन्तर वर्षा होने के कारण जिला के विपन्न, सुकुम्वासी तथा गरीब परिवार प्रभावित हुआ है ।
किुानों ने बताया कि जिला के वाग्मती, लखन्देही, फूलजोर, कालिन्जोर, बाँके, मनुष्मारा, झिमल के साथ साथ विभिन्न नदी में पानी का सतह बढ जाने से कुछ स्थानों में खेतीयोग्य जमीन भी कट गया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी मोहनबहादुर जिसी ने बताया कि पानी का प्रकोप बहुत बढ गया है परन्तु अभी तब कोइ धन जन की क्षति नहीं हुयी है । उन्होंने बताय कि रविवार के तुलना में सोकवार भी पानी पडा तो डूबान की समस्या बढ सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *