Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू और भक्तपुर में दर्जनों घर डूब गया

 
फाईल तस्वीर

भक्तपुर, २० जुलाई । देशव्यापी जारी बारिश के कारण काठमांडू उपत्यका में भी भारी असर दिखाई पड़ रहा है । काठमांडू उपत्यका के विभिन्न नदी किनारे में रहे मानव बस्ती डुबान में पड़ गया है । विशेषतः नदी किनारे में रहे सुकुम्बासी बस्ती में नदी का पानी घूस गई है । बागमती, विष्णुमती, मनोहरा, हनुमन्ते, रुद्रमती जैसे नदियों में पानी की बहाव उच्च होने के कारण नदी किनारे में रहे मानव बस्ती में पानी घूस गई है ।
काठमांडू उपत्यका में सबसे अधिक प्रभाव भक्तपुर जिला में पड़ा है । भक्तपुर नगरपालिका वार्ड नं. ३ के वडाध्यक्ष रामकृष्ण गोरा ने कहा है कि यहां ३ दर्जन से भी अधिक घर पानी से भर गया है । उनका कहना है कि हनुमन्ते खोला के १ किलोमिटर आसपास के क्षेत्र में निर्मित घर अधिक प्रभावित है । इसीतरह कई खेतीयोग्य जमीन और उसमें लगाया गया फसल भी डूब गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *