धादिङ में पृथ्वीराजमार्ग का पूल टूट गया, १ लापत्ता, २ घायल
धादिङ, २० जुलाई । बारिश और बाढ़ के कारण पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत धादिङ स्थित पूल टूट गया है । चितवन होते हुए काठमांडू प्रवेश के लिए यह राजमार्ग महत्वपूर्ण है । धादिङ स्थित मोवा नदी में आए बाढ़ के कारण पूल टूटने से अब पृथ्वीराजमार्ग होते हुए थानकोट से काठमांडू प्रवेश करनेवाला महत्वपूर्ण नाका अवरुद्ध हो गया है ।
स्थानीयबासी का कहना है कि बाढ़ के कारण नदी आसपास रहे कुछ घर भी बह गया है, उसमे मानवीय क्षति हुई है या नहीं, यकिन नहीं है । पुलिस का कहना है कि धादिङ में बाढ़ के कारण ३ गाडी बह गया है और ४ गाडी भू–स्खलन के कारण ढ़क गया है ।
इसीतरह गजुरी गांवपालिका–२ में भू–स्खलन होने से ६ घरों में क्षति पहुँच गई है । घटना में १ लापत्ता हैं और २ घायल हो गए हैं । इसीतरह बेनिघाट रोराङ गांवपालिका में भी एक व्यक्ति घायल हो गए है ।

