पिछले २४ घंटों में १८६ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, २० जुलाई । पिछले २४ घंटों की अवधि में नेपाल में १८६ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । नियमित पत्रकार सम्मेलन अन्तर्गत सोमबार आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने कहा कि काठमांडू में २ और ललितपुर में १ सहित कूल १८६ नयां व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है ।
डा. गौतम के अनुसार आज के दिन नेपाल में कूल सक्रिय संक्रमितों की संख्या ५९३६ है और जो ठीक हो गए हैं, उन लोगों की सहित कूल संक्रमितों की संख्या १७८४४ पहुँच गई है । इसीतरह पिछले २४ घंटों में १७३ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज हो गए हैं । डा. गौतम के अनुसार आज तक कूल संक्रमितों में से ६६.५१ प्रतिशत व्यक्ति ठीक हो चुके हैं ।

