Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन के बाद भारत पहुँचनेवाले २८ नेपाली युवतियों की उद्धार

 

काठमांडू, २० जुलाई । लकडाउन शुरु होने के बाद विभिन्न प्रलोभन में भारत के विभिन्न शहरों में पहुँचने वाली २८ नेपाली युवतियों की उद्धार की गई है । नेपाल पुलिस मानव बेचबिखन अनुसंधान व्युरो नें उन लोगों को नेपाल लाया है । व्युरो का कहना है कि तीसरे देशों में रोजगारी संबंधी प्रलोभन देकर भारतीय शहर दिल्ली में बंधक रहे ६ युवतियों को नेपाल लाया गया है । उन लोगों को नेपालगंज होते हुए दिल्ली पहुँचाई गई थी ।
इसीतरह भारतीय शहर मनिपुर से २१ युवतियों को नेपाल लाया गया है । जन्म दिन मनाने के बहाने एक १३ वर्षीया किशोरी को भारत पहुचाई गई थी । उनको काभ्रे जिला पनौती निवासी ईशा श्रेष्ठ समूह ने बर्थडे मनाने के बहाने भारत पहुँचाया था । व्युरो का यह भी कहना है कि नवलपरासी, कैलाली, सुनसरी और चितवन से १३ युवती को भी उद्धार की गई है । वे लोग मानव तस्करों के साथ भारत जा रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *