Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली एवं दहाल की रस्साकसी के बाद अब मंत्रालय आवंटन की सम्भावना

 

पिछले हफ्ते  प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा सह-अध्यक्ष प्रचण्ड द्वारा अच्छे खासे ड्रामे के बाद, 28 जुलाई को पार्टी की स्थायी बैठक होनी है। इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है। यहां एनसीपी के विभिन्न गुटों को मंत्रालय आवंटित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड के बीच मंगलवार (21 जुलाई) की बहुप्रतीक्षित बैठक मतभेदों को दूर करने में नाकाम रही। दरअसल, प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में हुई बैठक में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य एवं एनसीपी के वरिष्ठ नेता गणेश शाह ने बताया कि राजधानी काठमांडू के बालूवाटार में प्रधानमंत्री के आवास पर समिति की बैठक हुई, लेकिन इसमें राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 45 सदस्यीय स्थायी समिति की बैठक में प्रधानमंत्री ओली शामिल नहीं हुए। पार्टी की शीर्ष इकाई की अगली बैठक एक सप्ताह बाद होगी।

यह भी पढें   कर्णाली में लगातार बारिश से कई प्रमुख सड़कें भूस्खलन की चपेट में, यातायात ठप

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com