सेना की मनमानीः भवन निर्माण के बाद नक्सा पास
२७ जुलाई, काठमांडू । काठमांडू के प्राइम लोकेशन महांकाल में नेपाली सेना द्वारा लगभग ९० बर्ष पुराना पुरातात्विक महत्व से परिपूर्ण त्रि–चन्द्र मिलिटरी हस्पिटल समाप्त कर आधुनिक भवन निर्माण किया गया है । वह भवन अभी विवाद में है ।
भवन निर्माण सम्पन्न होने के बाबजुद भी विवादित होने का कारण है कि भवन बनाकर उसके बाद दबाब डालकर नक्सा पास करवाना । भवन पुराने संरचना में निर्माण किया गया है । लेकिन आज आकर उक्त भवन के संबंध में चौतर्फी विरोध हो रहा है ।
भूकम्प से पहले वह भवन १४ तल्ला में बनाए जाने का निर्णय किया गया था परन्तु अभी उसे ८ तल्ला तक बनाकर समापन कर दिया है, इसमें भी विवाद है । काठमांडू महानगरपालिका का प्रवक्ता राजेश्वर ज्ञवाली ने जानकारी दी कि भवन निर्माण के बाद नक्सा पास हुआ है, इसलिये अभिलेखिकरण किया जायेगा, इस सर्त पर जंगी अड्डा ने सहमति जताई है ।

