Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसिड पीडित युवती कार्की को अनेरास्ववियु की ओर से १० हजार सहयोग

 

काठमांडू, २७ जुलाई । एसिड़ प्रहार से घायल ओखलढुंगा स्थायी निवासी पवित्रा कार्की को सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंद्ध भातृ संस्था अनेरास्ववियु ने १० हजार रुपैयां सहयोग स्वरुप प्रदान किया है । अनेरास्ववियु केन्द्रीय टोली ने पीडित युवती से मिलकर उल्लेखित रकम प्रदान किया है ।
कीर्तिपुर स्थित अस्पताल में उपचारत कार्की से मिलने के लिए अनेरास्ववियु के सह–संयोजक रंजीत तामाङ, नेता सुरेन्द्र बस्नेत, तिलकराज भंडारी, सुदेश पराजुली और मेघनाथ चापाई सोमबार कीर्तिपुर पहुँच गए थे । स्मरणीय है, गत श्रावण ८ गते सीतापाइला में युवती कार्की के ऊपर एक भारतीय नागरिक ने एसिड प्रहार किया था । उनको एसिड प्रहार के लिए प्रोत्साहित करनेवाले रौतहट निवासी नेपाली नागरिक सहित दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *