Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्र में नेपाली नागरिकों को प्रवेश निषेध

 

काठमांडू, २७ जुलाई । नेपाल के पश्चिमी सीमा क्षेत्र गुंजी, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्र में नेपाली नागरिकों को प्रवेश में भारतीय प्रशासन ने निषेध किया है । भारत, धार्चुला जिला के उप–जिला अधिकारी की ओर से नेपाल, दार्चुला जिला के प्रमुख जिला अधिकारी को एक पत्र लिखते हुए उल्लेखित क्षेत्र में नेपाली नागरिकों को प्रवेश में रोक लगाने के लिए कहा गया है ।
स्मरणीय है– लिम्पियाधुरा, गुंजी, कालापनी क्षेत्र नेपाली भूमि है, ऐसा कहते हुए नेपाल ने उक्त भूमि सहित नयां नक्सा जारी की है । लेकिन भारतीय प्रशासन ने कहा है कि उल्लेखित भूमि भारतीय भूमि अन्तर्गत है । ऐसी दावे के साथ जुलाई १४ में भारत की ओर से प्रेसित पत्र में में कहा है– ‘विभिन्न नेपाली गुट, समूह द्वारा भारतीय क्षेत्र गुंजी, कालापानी, लिम्पियाधुरा में अवैध रुप से चोरी छिपे सीमा पार कर आना चाहते हैं । जिससे मीडिया का ध्यान आकृष्ट किया जा सके और दोनों राष्ट्र के प्रशासन को परेशान किया जा सके । अतः अनुरोध है कि इस प्रकार की कोई सुचना आपके तरत पर प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल अधोहरताक्षरी को अवगत कराने का कष्ट करें ।’
इधर दार्चुला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी टेकसिंह कुंवर का कहना है कि नेपाली पक्ष द्वारा भारतीय दावे के अनुसार कोई भी घूस–पैठ नहीं हो रहा है । उन्होंने यह भी कहा है कि छाङरु में स्थित सशस्त्र पुलिस को भी भारतीय पक्ष की ओर से अवरोध हो रहा है । प्रमुख जिला अधिकारी कुंवर ने कहा है कि नेपाल के नयां नक्सा में समेटे गए गुंजी, कालापानी और लिम्पियाधुरा भारतीय कब्जे में ही है, जो कि नेपाली भूमि है ।
सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कंवुर का मानना है कि भौगोलिक विकटता के कारण उल्लेखित भूमि में कोई भी सर्वसाधारण नहीं जा रहे हैं, लेकिन आसपास के क्षेत्र में नेपाल से परिचालित सशस्त्र पुलिस की ओर से गस्ती करने की कोशीश हो रही है, लेकिन भारतीय पक्ष की ओर से अवरोध हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com