Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना परीक्षण प्रयोगशाला स्थापना के लिए अन्तर्राष्ट्रीय झापाली समाज द्वारा २५ लाख का सहयोग

 
फाईल तस्वीर

२७ जुलाई, झापा । झापा के कनकाई नगरपालिका–४ स्थित कोटिहोम में कोभिड–१९ परीक्षण के लिये स्थापित प्रयोगशाला में अन्तर्राष्ण्ट्रीय झापाली समाज ने पिसिआर मशीन खरिदने के लिये २५ लाख रुपैया का सहयोग किया है ।
झापा में दिन प्रतिदिन कोरोना सङ्क्रमितों की संख्यां में वृद्धि होने के कारण जनस्तर से कोरोना परीक्षण के लिये एक प्रयोगशाला की स्थापना की गई है । जिसमें एक के लिये एक अभियान का सन्चालन किया गया था ।
अभियान के साथ साझेदारी करते हुये अन्तरराष्टी«य झापाली समाज का उपाध्यक्ष नवीन पोखरेल ने आज बिर्तामोड में आयोजित कार्यक्रम में उक्त रु २५ लाख का चेक अभियान का संयोजक महेन्द्रकुमार गिरी और सहसंयोजक विनोद बस्नेत को हस्तान्तरण किया है ।
इससे पहले झापा में सञ्चालित सहकारियों ने भी लैब स्थापना के लिये रु २५ लाख अभियान को प्रदान किया था । अभियान से प्राप्त लगभग डेढ करोड सङ्कलन कर कोटिहोम में कोरोना परीक्षण प्रयोगशाला स्थापना किया गया है । स्थापना किया गया लैब प्रदेश सरकार को हस्तान्तरण करने की तैयारी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *