बहुदरमाई नगरपालिका से ४५ केजी गांजा बरामद
वीरगंज, २७ जुलाई । पर्सा जिला बहुदरमाई नगरपालिका वार्ड नं. ९ विश्रामपुर निवासी धनिलाल साह कलवार के घर में पर्सा पुलिस ने छापामारी की है । छापामारी के दौरान पुलिस ने साह के घर से ४५ केजी गांजा बरामद किया है । इलाका पुलिस कार्यालय पोखरिया के पुलिस निरीक्षक चन्द्रकुमार सिंह ने कहा है कि कलवार के घर में कोई भी नहीं थे, छापामारी के दौरान उल्लेखित परिणाम में गांजा मिला है ।
स्मरणीय है, इससे पहले श्रावण ७ गते ५ केजी गांजा के साथ विश्रामपुर के ही ४५ वर्षीय शम्भु साह कलवार और २२ वर्षीय अनिल कुमार कलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । दोनों को गिरफ्तार करते वक्त स्थानीबासी और पुलिस के बीच झडप भी हुआ । पुलिस का कहना है कि उक्त घटना संबंधी अनुसंधान के दौरान ही धनिलाल के घर से भी ४५ केजी गांजा बरामद हुआ है ।

