Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय मूल के प्रीतम सिंह को सिंगापुर की संसद में विपक्ष का नेता नामित किया गया

 

सिंगापुर, प्रेट्र।

भारतीय मूल के प्रीतम सिंह को सिंगापुर की संसद में विपक्ष का नेता नामित किया गया है। यह देश के इतिहास में पहली ऐसी नियुक्ति है। सिंह की वर्कर्स पार्टी ने 10 जुलाई को हुए आम चुनाव में 10 सीटें जीती थीं और सिंगापुर की संसद में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई थी। 43 वर्षीय सिंह की पार्टी ने 93 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पेशे से वकील सिंह पार्टी के महासचिव हैं।

यह भी पढें   नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस

सिंगापुर की संसद में कभी भी विपक्ष के नेता का आधिकारिक पद नहीं रहा

संसदीय कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सिंगापुर की संसद में कभी भी विपक्ष के नेता का आधिकारिक पद नहीं रहा और न ही संविधान या संसद के स्थायी आदेशों में ऐसे पद की व्यवस्था है। संसद में 1950 और 1960 के दशक में भी विपक्ष का नेता नहीं था। उस समय संसद में अच्छी संख्या में विपक्षी सदस्य थे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ

प्रीतम सिंह को विपक्ष के नेता के तौर अतिरिक्त विशेषाधिकार दिए जाएंगे

सिंह कई जिम्मेदारियां संभालेंगे और विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें अतिरिक्त विशेषाधिकार दिए जाएंगे। सिंह से प्रवर समिति तथा लोक लेखा समिति में विपक्षी सदस्यों की नियुक्ति में सलाह ली जाएगी। बता दें कि सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी ने 83 सीटें जीती थीं और नई सरकार ने सोमवार को शपथ ली थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed