Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में कार में हुए बम धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत

 

अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में कार में हुए बम धमाके में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही करीब 30 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी अफगान न्यूज के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। अफगान न्यूज के अनुसार, मध्य लोगार प्रांत में एक कार बम हमले में करीब आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, धमाका लोगर प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम शहर में आजादी चौक पर हुआ है। अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में कहा गया था कि अफगानिस्तान में करीब छह से साढ़े छह हजार पाकिस्तानी आतंकवादी मौजूद हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *