Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में ५२३ वीं तुलसी जयन्ती तथा अवधी दिवस

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में ५२३ वीं तुलसी जयन्ती तथा अवधी दिवस के अवसर पर अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रिय समिति नेपालगन्ज के आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया गया ।
वह कार्यक्रम नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य, प्रमुख अतिथि पशुपति दयाल मिश्र, विशिष्ट अतिथि नेपाल प्रज्ञा प्रष्ठिान के पूर्व सदस्य सचिव सनत रेग्मी और प्राज्ञ सदस्य हरि तिमिल्सिना लगायत लोगों ने संयुक्त रुप में अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान बाँके ने अवधी भाषा के विकास में अवधी साँस्कृतिक विकास परिषद् के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, अधिवक्ता विश्वजीत तिवारी, रेडियो रुबरु एफ. एम. नेपालगन्ज के निर्देशक मोहम्मद हारुन कादरी, रेडियो रुबरु एफएम के प्रमुख तथा नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के सह–सचिव शकील अहमद कादरी को भी दोसल्ला ओढाकर सम्मानित किया गया था ।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के केन्द्रीय अध्यक्ष बिष्णुलाल कुमाल ने तुलसी जयन्ती “अवधी दिवस” अवधी महोत्सव २०७७ के महत्व बारे जानकारी कराया गया था । वह कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों ने अपनी समसामयिक रचना वाचन किये थे । इसी तरह कार्यक्रम में अवधी पत्रकार संघ बाँके के अध्यक्ष चन्द्रेश्वरराज त्रिपाठी, पंकज श्रेष्ठ, लायन्स क्लब के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नम्बर ८ के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता गुलजार–ए–अदब नेपालगन्ज के सचिव मो. मुस्तफा अहसन कुरैशी, अल्पना वैश्य, चन्दा सिंह, काजल शर्मा, विजय लक्ष्मी वंशकार, मोहित प्रजापति और आशिष प्रजापति लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी कार्यक्रम की संचालन जहीरुल हक (जीनू) ने किया था ।

यह भी पढें   रुद्र–गौरी श्री–अम्बिका ओली प्रतिष्ठान ने वर्ष २०८२ के लिए सम्मान एवं पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *