Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘आइसोलेशन, क्वांरटीन, एकांत, मेडिकल केयर रूम…और कुछ नहीं।’ : अमिताभ  बच्चन

 

 

77 साल के अमिताभ  बच्चन और 44 वर्षीय अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं और कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अस्पताल में रहते हुए भी अमिताभ और अभिषेक सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इस बीच गुरुवार देर रात अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘आइसोलेशन, क्वांरटीन, एकांत, मेडिकल केयर रूम…और कुछ नहीं।’

When Abhishek Bachchan was thrown off the sets of father Amitabh ...

अपने ब्लॉग में आगे अमिताभ लिखते हैं, ‘सोचते हैं कि अब एक घंटे में नर्स आ जाएंगी, इंजेक्शन के जरिए दवा दी जाएगी, फेफड़ों की जांच होगी, शरीर की जांच होगी। हम जो गेम खेलते हैं, वे ट्रीटमेंट इक्विपमेंट से मुकाबला करते हैं। कितनी सांस ली, कितनी देर सांस रोकी…पिछले दिन की टाइमिंग को पछाड़ना है…बेहतर करना है…लैब रिपोर्ट के पैरामीटर के नंबर पूछते हैं…इसके शब्द समझ नहीं आते और न ही यह समझ आता है कि डॉक्टर्स क्या कह रहे हैं।’

यह भी पढें   संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह का संबोधन

Why Amitabh Bachchan Did Not Talk To Abhishek Bachchan After ...
ब्लॉग में अमिताभ ने दुनिया को अजीबोगरीब बताते हुए लिखा, ‘दुनिया बहुत अजीबोगरीब हो गई है और इस बात पर आश्चर्य है कि अगले दिन क्या होने वाला है?’ इसके बाद ब्लॉग के आखिर में  अमिताभ ने अपनी एक्सटेंडेड फैमिली (EF) के प्यार के बारे लिखा है। अमिताभ लिखते हैं, ‘और इन सब के बीच एक्सटेंडेड फैमिली और उनका प्यार है। इसे हैप्पी एक्सपेक्टेशन के साथ देखा जाता है।’

COVID-19: Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan to be soon ...

वैसे अमिताभ ब्लॉग के अलावा ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ ने हाल ही में गुजरात टूरिज्म की फिल्म को शूट करने का एक अनुभव भी वीडियो के माध्यम से साझा किया है। वहीं उससे पहले अमिताभ ने रामायण का एक दोहा भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com