नेपालगन्ज में पर्यटन मेला भव्यता के साथ सम्पन्न ।
नेपालगन्ज ,३०, फागुन, पवन जयसबाल । मध्यपश्चिमाञ्चल क्षेत्रीय पर्यटन मेला फागुन २५ गते से २७ गते तक नेपालगन्ज में सम्पन्न हुआ । मध्यपश्चिम क्षेत्र अन्र्तगत के १५ जिला का पर्यटकीय क्षेत्रों में प्रचार–प्रसार तथा प्रवद्र्धन में सहयोग पहुचाने के उद्देश्यों से नेपाल पर्यटन बोर्ड के आयोजन में सम्पन्न हुआ । मेला में इस क्षेत्रों में रहा धार्मिक सम्पदा और कला, संस्कृति को प्रर्दशनों के लियें भी रख्खा गया था । और मेला में निःशुल्क देखने के लियें प्रवेश का भी ब्यवस्था किया गया था हैं । मेला को एक कार्यक्रम के बीच में प्रमुख अतिथि बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी ढुण्डीराज पोखरेल और विशिष्ट अतिथि नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने संयुक्त रुप में उद्घाटन किया था ।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख जिल्ला अधिकारी पोखरेल ने कहा कि मेला मध्यपश्चिम क्षेत्र को पर्यटकीय क्षेत्र कर रुप मे पहचान कराने में सहयोग करेगा । इसी तरह नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष श्रेष्ठ, पोखरा पर्यटन के अध्यक्ष सुर्य भुजेल, टान के अध्यक्ष महेन्द्र सिह थापा, होटल व्यवसायी महासंघ के प्रथम वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाष्कर काफ्ले लगाएत लोगों ने अपने बिचारों मे कहा कि पर्यटकीय क्षेत्र का प्रचार प्रसार के साथ उसका प्रर्वद्धन में भी ध्यान देना भी उतना हीआवश्यक है ।
मध्यपश्चिम क्षेत्रीय मेला के प्रमुख अतिथि बाँके जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी ढुण्डीराज पोखरेल और विशेष अतिथि नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ नेपालगन्ज के नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने रिबन काटकर मेला का उद्घाटन किया था । मेला में मध्यपश्चिम क्षेत्र के बिभिन्न जिला से ३६ स्टलों का अवलोकन किया था ।
प्रमुख जिल्ला अधिकारी ढुण्डीराज पोखरेल ने मेला में प्रदर्शन करते हुये इस क्षेत्र का प्राकृतिक सौन्दर्य, साँस्कृतिक सम्पदा, घरेलु¬ उत्पादन आदि से इस क्षेत्र को पर्यटकीय गन्तव्य के रुप में विकास करने पर जोष दिया । 
नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ नेपालगन्ज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा मध्यपश्चिम पर्यटन उद्योगों के लिये इस क्षेत्र मे अथाह सम्भावना है । राष्ट्रीय और अन्तर्राष्टीय स्तर में ख्याती कमाने मे सफल धर्ती का स्वर्ग रारा ताल से लेकर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल स्वर्गद्वारी, कांक्रेविहार, ज्वालादेवी, चन्द्रनाथ, बागेश्वरी मन्दिर, मस्जिद और गुरुद्वारा ये सभी इस क्षेत्र में पडते हैं ।
अध्यक्ष श्रेष्ठ ने पश्चिम नेपाल का केन्द्र विन्दु नेपालगन्ज विश्वविख्यात धार्मिक स्थल मानसरोबर लगायत अनगिन्ती पर्यटकीय स्थल जाने का प्रवेश द्वार रहा हैं । अभी आ कर निजी क्षेत्र ने यहाँ पर सुविधा सम्पन्न होटल, रेष्टुरेन्ट, रिसोर्टो का निर्माण और सञ्चालन कर रहे पर्यटन उद्योग को आवश्यक पुर्वाधारों तैयार करके महत्वपूर्ण योगदान पहुँचाते आ रहा हैं । हमारे साथ अमूल्य पर्यटकीय स्थल होने के बावजूद भी पर्यटकों को वहा तक पहुँचाने के लियें आवश्यक रास्त औरअन्य भौतिक पूर्वाधार निर्माण न होने के कारण पर्यटन उद्योग आशा अनुरुप विकास नही कर पा रहा है । सुर्खेत, जुम्ला सडकों की स्तरबृद्धि और निर्माण करने की जोरदार माँग भि किया गया ।

अध्यक्ष श्रेष्ठ ने नेपालगन्ज के नगर में अवस्थित पबित्र बागेश्वरी मन्दिर ऐतिहासिक स्थल कह कर यहाँ पर हरेक बर्ष लाखौं बाह्रय और आन्तरिक धार्मिक पर्यटकों दर्शन करने के लियें आते हैं । लेकिन, दुःख की बात है कि मन्दिर का व्यवस्थापन बहुत ही कमजोर है ।

