Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने पीएम मोदी से सुसाइड केस की तत्काल जांच की मांग की

 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बिहार पुलिस भी शामिल हो गई है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर के सुसाइड केस की तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा, ”मेरा दिल कहता है कि आप सच के साथ खड़े होते हैं। हम बहुत ही सामान्य परिवार से हैं। जब मेरे भाई बॉलीवुड में थे उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था और न ही हमारे पास इस तरह की कोई शख्सियत है।”

यह भी पढें   चीन द्वारा भेजे गए चार बड़े ड्रोन काठमांडू में परीक्षण के बाद रसुवा की ओर

उन्होंने आगे लिखा कि आप से निवेदन है कि आप तत्काल इस केस की जांच कराएं और इस बात का सुनिश्चित करें कि हर चीजें सही तरीके होंगी और सबूतों के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि न्याय की जीत होगी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, ”मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हमारा भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और न्याय की उम्मीद करते हैं।” श्वेता ने इस पोस्ट को पीएम नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया को टैग किया है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संयुक्त राष्ट्र संघ के ८१वें महासभा में भाग लेंगे

गौरतलब है कि श्वेता भाई सुशांत को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि चलिए, साथ में सच्चाई के लिए खड़े होते हैं। इसके साथ ही श्वेता ने फैन्स से अपील की है कि वह किसी के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल न करें। इंसाफ की लड़ाई लड़नी है तो साथ खड़े होते हैं।

गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया कि सुशांत के सारे बैंक अकाउंट्स और कार्ड्स, रिया और उनके परिजनों के कंट्रोल में थे। सुशांत ने कई बार बताया कि ये लोग उसे पागल खाने में डालना चाहते थे और वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। सुशांत जब अपनी बहनों से मिलने गए तो रिया ने उनपर मुंबई वापस आने का दबाव डाला। इसके बाद सुशांत से परिवार की बातचीत भी कम होने लगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com