Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३१५ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, कूल संक्रमितों की संख्या २० हजार से ऊपर

 

काठमांडू, १ अगस्त । नेपाल में पिछले २४ घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की संख्या ३१५ है । देशभर में स्थित प्रयोगशाला में कूल ६९९३ परीक्षण किया गया था, उसमें से ३१५ में कोरोना संक्रमण पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या २०८६ पहुँच गई है ।
पिछली बार सबसे अधिक संक्रमित कैलाली जिला में ९८ पाया गया है । इसीतरह बझाङ में ६८, पर्सा में ६६, अछाम में २८, इलाम में २२, कंचनपुर में ९, सप्तरी में ७, काठमांडू और सिरहा में ५–५, झापा, मोरङ, रामेछाप और रुपन्देही में २–२, सुनसरी, उदयपुर, बारा, रौतहट, काभ्रे, भक्तपुर, कास्की और सल्यान में १–१ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
तथ्यांक अनुसार अभी तक नेपाल में ५६ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें कोरोना संक्रमण था । इसीतरह कूल संक्रमितों में से १४४९२ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो चुके हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार सक्रिय संक्रमितों की संख्या ५३३८ है और क्वारेन्टाइन में रहनेवालों की संख्या ११५३३ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *