Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा के भीतर जो विवाद है, वह पद प्राप्ति के लिए नहीं हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ अगस्त । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि पार्टी के भीतर जो विवाद है, वह पद प्राप्ति के लिए नहीं, गलत विचार और आचरण के विरुद्ध है । कम्युनिष्ट नेता तुलसीलाल अमात्य २३वें स्मृति दिवस के अवसर पर काठमांडू में शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि कम्युनिष्ट पार्टी विचार औ विधि की संयोजन से चलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान ऐसा ना होने के कारण पार्टी के भीतर विवाद बढ़ गया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अधयक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि पार्टी को विभाजन से रोकने के बाहना गलत विचार और प्रवृत्ति को अनदेखा भी नहीं करना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘किसी भी बाहने पार्टी विभाजन ना हो, यह जनता की चाहना है । इसको हम लोग समझते हैं । लेकिन विभिन्न विचार, प्रवृत्ति और इस्यू में हो रहे बहस को सही ढंग से हल करना चाहिए, उसको छिपाने की कोशीश ठीक नहीं है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि नेपाल में कम्युनिष्ट पार्टी को एकताबद्ध होने से रोकने के लिए विभिन्न खेल खेला जाता है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसके विरुद्ध हम लाग लड़ते आ रहे हैं । अस्थिरता को बढ़वा देनेवाली कोई भी घटना ना हो, इसके लिए सम्झौता भी होती रही है । इसीलिए हमारे भीतर जो विवाद है, वह पद प्राप्ति के लिए नहीं है ।’ उनका मानना है कि पार्टी के भीतर जो विवाद जारी है, उससे पार्टी और भी मजबूत बनेगी । प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘पार्टी विभाजन करनेवाले प्रवृत्ति को मिलकर परास्त करना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed