Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार विरोधी उप–सचिव प्रेम संजेल के ऊपर कार्य–कक्ष में ही मारपिट

 

विराटनगर, १ अगस्त । भ्रष्टाचार विरोधी सरकारी कर्मचारी के रुप में परिचित उप–सचिव प्रेमप्रसाद संजेल के ऊपर उनके ही कार्य–कक्ष में मारपिट हो गया है । श्रम तथा रोजगार कार्यालय विराटनगर के प्रमुख संजेल के ऊपर उनके ही कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों ने शुक्रबार ऐसी हरकत की । घटना आज शनिबार ही सार्वजनिक हो गई है ।
मोरङ पुलिस स्रोत से प्राप्त सूचना अनुसार कार्यालय में रहे कार्य विभाजन संबंधी विषयों में उपसचिव संजेल और कर्मचारी के बीच विवाद हुआ था । उनके ऊपर आक्रमण करनेवाले व्यक्ति करार में नियुक्त कर्मचारी हैं । कर्मचारी का कहना है कि संजेल ने उन लोगों के ऊपर अधिक जिम्मेदारी दी है और अपमानजनक शब्द प्रयोग किया है ।
मोरङ पुलिस का कहना है कि विशेष काम के बाहने वे लोग कार्यकक्ष में प्रवेश किए थे और कार्यकक्ष अर्थात् टेबुल में रहे विभिन्न सामाग्रियों से उनके ऊपर आक्रमण किया गया था । आक्रमण में संजेल सामान्य घायल हो गए हैं । उनके शरीर के विभन्न अंगों में चोट लगी है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अधिक अनुसंधान और विचार–विमर्श जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *