Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तरप्रदेश पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन

 

 

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार की दोपहर बाद सिंगापुर में निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था। मुंबई मिरर की हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। इससे पहले, साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी।

यह भी पढें   सत्ता से सवाल या व्यवस्था में व्यवधान ? 

आज दिन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और सभी फॉलोअर्स को ईद अल अजहा के मौके पर उन्हें बधाई भी दी। अमर सिंह के प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।

उन्होंने अस्पताल के बेड से 22 मार्च को ट्विटर पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने सभी फॉलोअर्स में अपील करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करें।

यह भी पढें   मधेस प्रदेश सरकार पर संकट, एमाले ने समर्थन वापस लिया; मुख्यमंत्री यादव के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती

2 मार्च को उन्होंने एक अन्य वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए उन कयासों पर विराम लगाया था, जिसमें यह कहा जा रहा था कि वे इस दुनिया में नहीं रहे। वीडियो के साथ एक लाइन में छोटा सा संदेश लिखा था- “टाइगर जिंदा है।”

अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद अपनी पार्टी बना ली थी। एक समय वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के सबसे विश्वासपात्र माने जाते थे। उन्होंने हाल में एक ट्वीट कर कहा था कि वह सपा में कभी नहीं लौटे। अमर सिंह ने 6 जनवरी 2010 को समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

यह भी पढें   मुक्तिनाथ विकास बैंक को डिजिटल भुगतान में तीन राष्ट्रीय सम्मान — फोनपे अनर्स २०२६

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com