रौतहट में सर्दी बुखार से एक वडाध्यक्ष का निधन, कोरोना संक्रमण की आशंका
३ अगस्त, रौतहट । रौतहट के एक वडाध्यक्ष को सर्दी बुखार से मृत्यु हो गई है । भारतीय सीमा से सटी इशनाथ नगरपालिका –५ का वडाध्यक्ष ५५ वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर की मृत्यु हुई है ।
दो सप्ताह से ठाकुर सर्दी और जुकाम से पीटित थे । सांस लेने में समस्या होने के बाद उसे इलाज के लिये सदरमुकाम गौर के रौतहट नर्सिंगहोम ले जाया जा रहा था परन्तु रास्ता में ही उनकी मृत्यु हो गई । देवेन्द्र ठाकुर का भाई डाक्टर रामशंकर ठाकुर ने जानकारी दी कि नसिंगहोम ले जाते हुये ठाकुर की मृत्यु हो गई । डाक्टर रामशंकर ठाकुर रौतहट नसिंगहोम का संचालक हैं ।
उनमें कोरोनासंक्रमण होने की आशंका की जा रही है । तीन दिन पहले उसका आरडीटी चेक किया गया था परन्तु रिपोर्ट निगेटिव आया था । डाक्टर ठाकुर ने बताया कि मृतक का थ्रोटस्वाव परीक्षण के बाद ही अन्तिम संस्कार किया जायेगा ।
सिडियो वाशुदेव घिमिरे ने जानकारी दी कि रौतहट में कोरोनावाइरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है । और १३ सौ २९ लोगों कोरोना संक्रमित थे जिसमें १३ सौ २१ लोग कोरोना को जीतकर घर जा चुके हैं और ७ लोग अभी आइसोलेसन में हैं ।

