Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मन से मन का मेल ही राखी का सन्देश : आरती अशेष

 

सावन लाया मेघ संग बारिश का उपहार ।

तीज, कजलियां साथ में राखी का त्यौहार ।।

हरी–भरी हैं सब दिशा, बुझी धरा की प्यास ।

नैहर आईं बेटियाँ, लिए मिलन की आस ।।

बाबा के अँगना बसा यादों का सँसार ।

माँ के आँचल की महक, भाई की मनुहार ।।

आई श्रावण पूर्णिमा लेकर हर्ष अपार ।

स्नेह और सद्भाव का यह अनुपम त्यौहार ।।

रंग–बिरंगी राखियाँ, मेहँदी वाले हाथ ।

यह भी पढें   नेपाली सेना द्वारा प्रेशर कुकर बम निष्क्रिय

रेशम भरी कलाइयाँ, अक्षत–कुमकुम माथ ।।

जी भर कर आसीसती, गाती मङ्गल–गीत ।

बहन करे शुभकामना, बनी रहे यह प्रीत ।।

कच्चे रेशम से बँधे हैं अटूट सम्बन्ध ।

बनकर कभी न टूटते आत्मा के अनुबन्ध ।।

कोरोना ने किस तरह, बदल दिए हालात ।

पर्वों के उल्लास बिन फीके हैं दिन–रात ।।

नियति परीक्षा ले रही, बहनों की इस बार ।

दूरी से लेकिन कभी, कम होगा ना प्यार ।।

यह भी पढें   अन्र्तराष्ट्रीय टेलिमेडिसिन सेवा में हेल्थ यादआयो की सहकार्य

आत्मीयता के पर्व से जुड़ा रहे परिवेश ।

मन से मन का मेल ही राखी का सन्देश ।।

आरती अशेष चितकारिया

 

(स्वतंत्र लेखन, देहरादून , उत्तराखण्ड)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *