ओली प्रचण्ड की आज की वार्ता ‘जनेउपूर्णिमा शुभकामना’ आदान–प्रदान में ही समाप्त
३ अगस्त, काठमांडू । पार्टी के अन्दर उत्पन्न संकट समाधान के लिये निरन्तर नेकपा का दो अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्डबीच बार्ता हो रही है । इसी क्रम में आज सोमवार की वार्ता भी रक्षाबन्धन तथा जनेऊ पूर्णिमा की शुभकामना आदान प्रदान में ही समाप्त हो गई । दोनों नेताओं के संवाद से कोई ठोस सहमति नही.हो पाई ।
ओली प्रचण्ड के वार्ता में सहभागी एक नेता ने जानकारी दी कि बैठक के प्रारम्भ में जनैपूर्णिमा का शुभकामना आदान प्रदान हुआ उसके बाद विषयवस्तु में प्रवेश होते हुइृ भी किसी प्रकार की सहमति नही. हुई । वार्ता को निरन्तरता दी गई परन्तु कोई प्रगति नही. हुई ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सुबह सवा ९ बजे से वार्ता शुरु हुई थी जिसमें नेता झलनाथ खनाल और सुवास नेम्वांग भी सहभागी थे ।

