युएई में चार महीना के अन्दर कोरोना संक्रमण से ३२ नेपालियों की मौत
३ अगस्त, काठमांडू । संयुक्त अरब एमिरेट्स (युएई) में गत चार महीना के अन्दर विभिन्न कारण से १ सौ १ नेपालियों की मृत्यु हुई है ।
युएई स्थित नेपाली दूतावास ने जानकारी दी कि चार महीना के अन्दर विभिन्न कारणों से १ सौ १ नेपालियों की मौत हुई जिसमें ३२ नेपालियों को कोरोना संक्रमण से मौत हुई है । कोरोना संक्रमण से मौत होने में एक महिला है और सारे पुरुष ।
नेपाली दूतावास आबुधावी ने जानकारी दी कि कोरोना के कारण मृत्यु होने वाले नेपालियों के साथ अन्य ६१ लाश की अन्तिम संस्कार युएई में ही किया गया ।
शव के अन्त्येष्टि करने के लिये दूतावास ने ‘नो अब्जेक्सन’ जारी किया था । बाँकी ४० शव में से १६ शव चार्टर उडान के द्वारा नेपाल भेजा गया है । और अन्य शवों का अनुसन्धान कर नेपाल भेजने की तैयारी हो रही है ।

